अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत...
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है,आए दिन लोग सड़क हादसे का शिकार होते रहते हैं, ताजा मामला तमनार थाना क्षेत्र के से निकल कर आ रही है, गोढी अमाघाट मुख्य मार्ग पर पुल के समीप सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है ।
पुलिस से मिलीजानकारी के अनुसार मृतक का नाम भवर सिंह साहु पिता परस साहु उम्र 35 वर्ष निवासी गोढी थाना तमनार बताया जा रहा है, साथ ही घटना तडके की सुबह की बताई जा रही है,दुर्घटना अज्ञात वाहन की ठोकर से होना बताया जा रहा है जहां वाहन मौके से फरार हो चुकी है। ग्रामीणों की सूचना के पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है,और आगे की कार्यवाही कर रही है।
अन्य सम्बंधित खबरें