कोमाखान : नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी  गिरफ्तार - CG Sandesh

कोमाखान : नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

15 फरवरी 2021 को थाना कोमाखान में आदेवक ने अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ ग्राम कोमाखान का राजू जैन पर शादी का झांसा देकर और बहला फुसलाकर के विगत 1 वर्षों से शारीरिक संबंध बना अनाचार करने का शिकायत किया था. जिस पर से थाना कोमाखान में आरोपी राजू जैन के विरुद्ध धारा 376( 2 )(n) आई पी सी व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

मामला अत्यधिक संवेदनशील होने की वजह से आरोपी गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा अति पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर एवम अनुविभागीय अधिकारी लितेश सिंह के निर्देशन में थाना कोमाखान व साइबर सेल से टीम तैयार कर आरोपी के पतातलाश हेतु सभी संभावित ठिकानों में छापेमारी की गई व भरसक प्रयास किया गया इसी दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी वर्तमान में धमतरी में कहीं छुपा हुआ है और दीगर राज्य भागने के फिराक में है जिस पर से तत्काल उक्त टीम द्वारा धमतरी में घेराबंदी कर धमतरी से आरोपी राजू जैन (खेमराज जैन) पिता तेजमल जैन उम्र 32 निवासी लुकुपाली थाना कोमाखान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया जिसपर आरोपी को आज दिनांक 19.2.2021को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।


अन्य सम्बंधित खबरें