जिला कांग्रेस कमेटी महासमुन्द के द्वारा तीन कृषि कानून एवं म... - CG Sandesh

जिला कांग्रेस कमेटी महासमुन्द के द्वारा तीन कृषि कानून एवं महंगाई के विरोध में पैदल मार्च कर धरना प्रदर्शन किया गया.

केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि क़ानूनों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी महासमुन्द के द्वारा ग्राम बेलससोंडा से जिला कार्यालय महासमुन्द तक 8 किलोमीटर की पद यात्रा की गई.

पद यात्रा में तीनो कृषि कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया. पदयात्रा के पश्चात प्रेसक्लब में जिले के चारों विधायकगणों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ .रश्मि चन्द्राकर द्वारा तीनो कृषि कानून को काला कानून बताते हुए दिल्ली में देश के विभिन्न प्रांतों से किसानों के द्वारा किये जा रहे आंदोलन को सही ठहराते हुए कहा कि राजग मोर्चा की मोदी नेतृत्व केंद्र सरकार ने तीन काले कृषि कानून लाकर देश के किसानों के हित के साथ कुठाराघात किया है. इन कानून से केवल देश के किसान ही नही वरन आने वाली कृषि पीढ़ी सम्बंधित सभी व्यसाय व आम जनता बुरी तरह से प्रभावित होंगी, एंव उनका जीवन कष्टमय होगा.

संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने तीन नए कृषि कानून की खामियां गिनवाते हुए कहा कि हिंदुस्तान का सबसे बड़ा व्यसाय सेक्टर कृषि क्षेत्र है जहां पर 40% से भी ज्यादा लोग इससे जुड़ कर कृषि कार्य कर रहें है जिससे  अन्य रोजगार के अवसर उपलब्ध होते है. लेकिन केंद्र की मोदी सरकार, किसानों के हाथों से उनकी जमीन छीन कर देश के बड़े बड़े उद्योगपतियों एंव बड़े व्यापारियों के हाथो में दे रही है जो पूर्णतः गलत है. अगर मोदी सरकार हमारे छत्तीसगढ़ की कृषि मॉडल को अपनाए और कृषि कानून बनाये तो 2 मिनिट में आंदोलन खत्म हो जाएगा, और निश्चित रूप से किसानों का आय भी दोगुना होगा.


विधायक द्वारिकाधीश ने कहा कि केंद्र सरकार की व्यापार नीति के चलते आज पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे है और अन्य राज्यों की तुलना में हमारे छतीसगढ़, कांग्रेस सरकार की नेतृत्व और बेहतर रणनीति के कारण राहत में है, आज छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी दे रही है जबकि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून के बिल में एम.एस. पी.(न्यून्तम समर्थन मूल्य) में फसल को लेने की गारंटी भी नही दे रही है.

बसना विधानसभा के विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह ने भी केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून को काले कानून के रूप में बता कर कानून की खामियां गिनवाई, वहीं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नन्द ने भी किसानों के हित में अपना पक्ष रखा और महंगाई भ्र्ष्टाचार के मूल कारण केंद्र सरकार की, भ्र्ष्ट रणनीति को बताया.

कांग्रेस कमेटी के सदस्य  विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष बेलसोण्डा से 8 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रट परिसर पहुंचे जहां कलेक्टरेट परिषर के द्वार बंद कर रास्ता भी रोक लिया गया लेकिन कांग्रेसियों ने अपने शालीनता का परिचय देते हुए शांतिपूर्वक कलेक्टरेट परिषर के बाहर से ही जिलाधीश को तीन नए कृषि कानून के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.

तत्पश्चात सभी विधायक गण प्रेस क्लब पर सभी पत्रकारों को संबोधन कर राज्य सरकार की रीति नीति से अवगत कराये और कृषि कानून के विरोध को लेकर आगे की रणनीति के बारे में प्रेसवार्ता में बताए,  महंगाई के विषय मे भी पत्रकारों के हर सवालों के जवाब देते जिलाध्यक्ष एंव विधायक गण नजर आए.

पद यात्रा में शामिल अमर जीत चावला, मोहित ध्रुव, आत्माराम यादव नगराध्यक्ष पिथौरा, भूपेन्द्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा, शहर अध्यक्ष, रवि निषाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बागबाहरा ग्रामीण अध्यक्ष, संतोष पटेल,  बलिक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष, उमेश साहू, तूफान दीवान, ओंकार ठाकुर, कान्तिमहाराज आदि कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्य मौजूद थे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें