सहेली के पति ने झूठ बोलकर उतारा बस से नीचे, अपने दो दोस्तों ... - CG Sandesh

सहेली के पति ने झूठ बोलकर उतारा बस से नीचे, अपने दो दोस्तों के साथ रात 1 बजे तक किया बलात्कार...! पुलिसिया कार्रवाही भी संदेह के घेरे में..

महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामले थमने का नाम नही ले रहा है किसी न किसी क्षेत्र से दुष्कर्म ,छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे है।दुष्कर्म का एक और मामला अब सरिया थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां एक महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया घटना के बाद महिला की शिकायत पर सरिया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

पूरी घटना बीते 13 फरवरी का है जब महिला मायके जा रही थी। आरोपी ने सहेली से मिलाने के बहाने उसे चंद्रपुर में रुकवाया और लात नाले के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। सरिया थाना क्षेत्र की महिला 13 फरवरी को रायगढ़ से अपने मायके बस से जा रही थी। उसी दौरान उसके पास सहेली के पति संजू उर्फ गब्बर का फोन आया। फोन पर संजू ने महिला से कहा कि वह चंदपुर में रुककर अपनी सहेली से मिल ले। महिला शाम 6 बजे चंदपुर पहुंची। संजू पहले से दोस्त के साथ महिला को लेने पहुंचा था। महिला दोनों युवक के साथ चलने लगी। 

महिला को युवक ने बताया कि पुल के दूसरी तरफ उसकी सहेली इंतजार कर रही है। इस पर वह दोनों के साथ पुल के दूसरी तरफ चली गई। लात नाला के किनारे महिला के साथ दोनों युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। महिला को रात 1 बजे तक धमकी देकर रोककर रखा गया। महिला ने जब रिपोर्ट नहीं लिखवाने की बात कही, तब उसे छोड़ा गया। जिसके बाद महिला बस पकड़कर रायगढ़ आई और अपने पति को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध सरिया पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

4 दिन बाद हुई रिपोर्ट दर्ज:-

मामले में घटना के चार दिनों बाद एफआईआर दर्ज की गई है। सरिया पुलिस का कहना है कि महिला अस्वस्थ होने के कारण देर से थाने में आई। दूसरी तरफ चंद्रपुर पुलिस बता रही है कि महिला के केस को लेकर सरिया पुलिस दो दिन पहले ही चंद्रपुर थाने आई थी। ऐसे में एफआईआर दर्ज करने में पुलिस के द्वारा लापरवाही करने की बात भी सामने आ रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें