आदिवासी गोंड़ समाज के स्नेह सम्मेलन में ,शामिल हुए शिक्षामंत्री, शिक्षा के बिना समाज का उत्थान सम्भव नही
अखिल भारतीय गोंड़ समाज सर्कल भुरकोनी,कौड़िया परिक्षेत्र पिथौरा ,आदिवाशी गोंड़ समाज के द्वारा ग्राम सुहागपुर में स्नेह सम्मेलन का आयेजन किया गया जिसके मुख्यातिथि प्रेमसाय सिंह टेकाम जी शिक्षा मंत्री छ. ग.शासन,अध्यक्षता द्वारिकाधीश यादव जी संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक ,विशिष्ट अतिथि के रूप , रश्मि चन्द्राकर जी ,जिला कांग्रेश कमेटी अध्यक्ष महासमुन्द थे
जल जंगल जमीन के रक्षक और मातृभूमि पे सदैव समर्पित ,छत्तीशगढ़ राज्य प्राचीन काल से जो अपनी संस्क़ृति को वर्तमान समय तक संजो कर रखने वाले आदिवाशी गोंड़ समाज के अखिल भारतीय स्नेहन सम्मेलन सुहागपुर में शिक्षा मंत्री और अथिति गण सर्वप्रथम प्रकृति के देवता बड़ादेव की पूजा अर्चना कर ,आशीर्वाद लिये ,।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टेकाम जी ने मौजूद माता बहनों और बुजुर्गों सहित समाज के वरिष्ठ कार्यकता और बड़ी संख्या में सम्मलित कांग्रेश जनों के कार्यकता ,सभी को प्रणाम कर सभा को समबिधित करते हुए कहा कि ,आदिवासी समाज एक ऐसा समाज है जो जल जंगल जमीन ,प्रकृति के प्रति प्राचीन काल से समर्पित है ,प्रकृति को ही अपनी मातृशक्ती मानने वाली समाज है, और मैं बहुत ही भाग्यशाली हु जो इस समाज मे मैं भी पैदा हुआ हूँ, लेकिन शिक्षा के बिना कोई भी समाज का उत्थान सम्भव नही है.
समाज के विकास के हर पहलू के लिए शिक्षा अति आवश्यक है ,इसलिए समाज अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के प्रति अग्रसर करे सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम योजनाएं चला रखी है ,इंग्लिश माध्यम के सरकारी स्कूल खोले जा रहे है ,जंहा सभी वर्ग के बच्चे फ्री में शिक्षा ग्रहण करेंगे ,सरकार के द्वारा विधार्थियों के सुविधा के लिए ,फ्री में पुस्तक ,स्कूल जाने के लिए सायकल मुहैया करवा रही रही है जिससे निश्चित ही विद्दार्थियों को लाभ होगा ,आगे सरकार की योजनाओं से जनता को रूबरू करवाते हुए ,वन संवर्धन के लिए चलाए जाने वाले सरकार के योजनाओं के बारे में बताते हुए हमारी सरकार अब आदिवाशियों के ,वन भूमि अधिकार पत्र सौंप रही है ,जिससे आदिवाशियों को अपने वन जमीन ,और वन सपंदा पर पूर्ण अधिकार होगा ,जिसका फायदा लेकर आदीवासी अपने आर्थिक स्तिथि को और बेहतर कर पाएंगे,
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधिस जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी सौभाग्य की बात है कि आदिवाशी समाज के स्नेह सम्मेलन में मुझे अतिथि होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ,यह समाज प्रकृति प्रेमी समाज है ,प्रकृति का गौरव, यह समाज है ,देश के रक्षा करने में अग्रिम रहने वाली वीरो का यह समाज है ,इस समाज और प्रकृति के देवता भगवान बड़ादेव के मैं शत शत प्रणाम करता हूँ, यादव जी ने आगे सरकार की योजनाओं से सबको अवगत कराया ,और उनके लाभ गिनवाये,और साथ ही केंद्र सरकार की तीन नए कृषि कानून को काला कानून बताते हुए उनकी खामियां गिनवाई ,विशिष्ट अतिथि और मातृ शक्ति के रूप में विराजमान, रश्मि चन्द्राकर जी ने सभी समाज के वरिष्ठ ,जन कांग्रेस कार्यकर्ता सहित सभा मे विराजमान मातृशक्ती को प्रणाम कर अपने सम्बोधन में ,शिक्षा ,स्वास्थ और ,मातृशक्ती ,पे अपना पक्ष रखा ,।
जिलाध्यक्ष जी ने कहा शिक्षा के बिना नारीशक्ति सशक्त नही हो सकती शिक्षा ही समाज को उन्नत बना सकता है ,आज हमारी बेटियों को अच्छे शिक्षा देने की जरूरत है तभी आने वाला पीढ़ी शिक्षित और ससक्त होगा ,अपने उध्बोधन में जिलाध्यक्ष जी ने केंद्रसरकार ,तीन नए कृषि कानून को काला कानून बताते हुए किसान विरोधी बताया ,बढ़ती महंगाई और भ्र्ष्टाचार को केंद्रसरकार की विफलता को बताया.
विद्द्यार्थियों का सम्मान
माननीय शिक्षामंत्री जी के द्वारा विद्दार्थियों को लैपटॉप का वितरण और उनकी उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित आशीर्वाद प्रदान किया गया ,आदिवासियों को वनाधिकार पत्र भी सौंपा गया,स्नेह सम्मेलन में सबसे ज्यादा भीड़ मातृशक्ती महिलाओं की देखने को मिली, आदिवासी समाज के बंधुगण बड़ी संख्या में कांग्रेस जन, भूपेंद्र ठाकुर ब्लॉक कांग्रेश कमेटी शहर अध्यक्ष ,,रविनिषाद जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष, संतोष पटेल जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमाखान, ऊत्तम राणा जी युवा कांग्रेस अध्यक्ष खल्लारी विधानसभा,उमेश साहू जी,कांति महाराज जी,प्रदीप यादव, तूफान दीवान, ओंकार ठाकुर, शुभम बाग गोलू जैन, बागबाहरा से विष्णु महानन्द जी ,एल्डरमेन राहुल सलूजा जी ,सिकन्दर ठाकुर जी ,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन भी मजूद रहे आसपास पंचायत के सरपंच उपसरपंच ,सचिव एंव जनता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे । शिक्षा मंत्री और अतिथीयों से रूबरू होने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे ,सुहागपुर के ग्रामीण मंत्री विधायक ,जिलाध्यक्ष,और सभी अतिथियों को अपने गांव में देख बहुत ही उत्साहित और खुस नजर आए।
और अंत मे सभा का समापन सुहागपुर के सरपंच ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर सभा की समापन की घोषणा की।।