सुअरमार में झेरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्प्न्न, शिक्षा ही समाज का सर्वागीण विकास का स्रोत : राजू यादव
ग्राम सुअरमार में ,सुअरमार परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन रखा गया था ,जिसके मुख्य अतिथि, राजू यादव जी यादव महासभा जिलाध्यक्ष जी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता,निर्भय यादव जी अध्यक्ष सुअरमार क्षेत्र ,जी थे विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू यादव ,मोहन यादव,, धनेश यादव जी विराजमान थे ।कर्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजू यादव जी ने सभी यादव बंधुओ को सम्बोधित करते हुए अपने उदबोधन में कहा ,हमारे इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण जी को मैं प्रणाम करता हूँ और श्री कृष्ण जी की वीर गाथा के साथ अपने उध्बोधन में कहा- भगवान श्री कृष्ण केवल एक जाति ,सम्प्रदाय ,या धर्म विशेष ,किसी देश या कालखण्ड के नायक नही है श्री कृष्ण जी तो समुचित सभ्यता के नायक है वे सिखाते है वे की विपरीत परिस्थितियों से कैसे निपटते है संकटो से कैसे जूझते है वे सिखाते है धर्म पक्ष में अपना पक्ष कैसे चुनते है यूं ही नही सभ्यता उन्हें जगत गुरु कह कर वंदना करती है
भगवान श्री कृष्ण शिक्षा, राजनीति ,धर्म परायण ,सहित सोलह कलाओं में पारंगत थे ,और मैं बहुत गौरान्वित महसूस करता हु की इस यदुकुल में मैने जन्म लिया और आज हमारे यादव समाज को भी भगवान श्री कृष्ण जी के बताए मार्ग का अनुशरण करना चाहिए ,बहुत ही दुख होता है यह देख कर की आज भी हमारे यादव बंधु अशिक्षा ,नशा खोरी ,सामाजिक कुरीति के शिकार है ,भले ही हम कुछ वर्षों में शिक्षा ,तकनिक ,राजनीति,कृषि आदि के क्षेत्र में पहले से बेहतर हो गए हो लेकिन हमें आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ,तकनीक में राजनीति के क्षेत्र में ,कृषि के क्षेत्र में ,समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए और भी बेहतर प्रयास करने की जरूरत है ।
समाज को नशामुक्त समाज बनाने की जरूत है ,तभी हमारा समाज उन्नति और विकास
की ओर अग्रसर होगा ,समाजिक कुरितीयो को त्याग कर एक नए दिशा और दशा देने की
जरूरत है हमारे सामाजिक बंधु अपने बच्चों को चाहे बेटा हो या बेटी समान
रूप से शिक्षा देने की जरूरत है तभी हमारा समाज और देश सशक्त होगा राजू
यादव जी ने आगे कहा सामाजिक कुरीतियों जैसे मृत्युभोज,सगाई
,चौथिया,बाराती,छट्ठी के नियमो में परिवर्तन का प्रस्ताव रखा और समाज के
विकास के लिए सामाजिक बंधुओं से मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री निर्भय यादव जी ने भी शिक्षा का महत्व
और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना पक्ष रखा ।झेरिया यादव समाज के
वार्षिक अधिवेशन में समाज के वरिष्ठ जन राजू यादव ,धनेश यादव,मोहन यादव
सहित सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे।।