छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जितबो असम  संक... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जितबो असम संकल्प शिविर के तर्ज पर असम चुनाव का धुँवाधार प्रचार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ. ग.की टीम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम असम के टियोक विधानसभा क्षेत्र में रणनीति बनाकर धुँवाधार प्रचार प्रसार कर रही है खल्लारी विधानसभा (  छत्तीसगढ़  ) के युवा नेता पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष केजू चक्रधारी जी ने हमारे" छत्तीशगढ़ संदेश,डाट कॉम" न्यूज के संवाददाता को फोन के माध्यम से बताया कि ,छत्तीशगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम असम के टियोक विधान सभा क्षेत्र में अलग अलग बूथ में जाकर असम के मतदाताओं को एंव कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ प्रभारी ही कांग्रेस का सच्चा सिपाही बता कर नई जान फूंक रही है.

माननीय मुख्यमंत्री भपेश बघेल जी के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर ,छत्तीसगढ़ विकास रोल मॉडल के तर्ज पर असम के जनता को अवगत करा करा रही है ।जिस तरह से छत्तीशगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही 19 लाख किसानों का कर्ज माफ हो गया ,वर्तमान समय मे निस तरह से किसानों को अपने फसल का मूल्य 2500 रुपये मिल रहा है जो अन्य राज्य की तुलना में ज्यादा है ,आदिवासियों को वन अधिकार पत्र सौंपे जा रहे है ,यह सब एक सच्चा छत्तीशगढ़िया और कांग्रेस की सरकार बनने से ही मुमकिन हो पाया है ,।
छत्तीशगढ़ में जब 15 वर्ष तक भाजपा की सरकार थी तब किसानों की दुर्दशा ,और कृषि क्षेत्र में विकास हाल बेहाल था.

किसानों को अपने लागत के अनुसार फसल का मूल्य मिल नही पाता था ,मजदूर वर्ग राज्य छोड़ पलायन के लिए मजबूर थे ,।इन सभी तथ्यों को छत्तीसगढ़ प्रदेशकांग्रेस कमेटी की टीम असम की जनता से रूबरू होकर ,बता रही है और बताया जारहा है कि जिस तरह से छत्तीशगढ़ के मतदाता कांग्रेस के पक्ष में खड़े मीले और कांग्रेस पार्टी को अपना अमूल्य मत देकर सत्ता पे बिठाये उसी तर्ज पर असम के मतदाता भी कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े है और इस बार निश्चित ही असम में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी बताया जा रहा है छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस की टीम के जाकर प्रचार करने से असम के मतदाताओं के बीच जबरदस्त फर्क पड़ा है और असम के मतदाता भी कांग्रेस पार्टी पे अपना भरोशा और विस्वास दिखा रहीहै ,टीम का कहना है कि निश्चित ही इस बार असम चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी ,छत्तीशगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामील माननीय मुख्यमंत्री जी केराजनीतिक सलाहकार  विनोद वर्मा जी,अटल श्री वास्तव जी, विनोद तिवारी जी ,एंव खल्लारी विधानसभा के युवा नेता केजू चक्रधारी जी एंव साथी शामिल है।।



अन्य सम्बंधित खबरें