कोमाखान : ग्राम नर्रा में पुलिस का सहयोग करते हो कहकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी
थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम नर्रा में पुलिस का सहयोग व सूचना बताते हो कहकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार तामेश्वर पटेल का ग्राम नर्रा चौंक में किराना व फैंसी स्टोर्स का दुकान है, जो 20 फरवरी 2021 को शाम लगभग 06:30 बजे अपने दुकान पर था उसी समय उसके गांव का रमन बेल्दार, बलेश्वर साहू, प्रेम यादव उसके दुकान के सामने आकर दुकान के कांउटर को हाथ मुक्का से ठोकते हुये उसे पुलिस का सहयोग व सूचना बताते हो कहकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज करने लगे, और रमन बेल्दार बलवा केस में 22 फरवरी 2021 को पेशी है, अगर पेशी खारिज नही हुआ तो तुमको जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा. अश्लील गाली गलौल को सुनकर उसे बहुत बुरा लगा. घटना के समय वहां पर सुखचंद पटेल, जनकराम साहू व अन्य लोग घटना को देखे व सुने. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.