तेन्दुकोना : लोगों को बैठाकर अवैध शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
तेन्दुकोना पुलिस ने 21 फरवरी 2021 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शिकारीपाली रोड किनारे मोड़ पर एक व्यक्ति को लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया. जहाँ शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये. आरोपी दुलार सिंह ध्रुव उम्र 39, भीखापाली थाना तेन्दुकोना के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये पाये जाने से 1 देशी प्लेन शराब 180ml वाली शीशी में 90ml शराब भरी हुई कीमती 40 रूपये एवं 02 प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त कर धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें