तेन्दुकोना : कोल्दा शराब भट्ठी के पास 04 जुआड़ी पकडाए.
थाना तेन्दुकोना चौकी बुन्देली पुलिस 21 फरवरी 2021 को मुखबिर से सूचना पर देशी शराब दुकान ग्राम कोल्दा के पास कुछ लोगों को 52 पत्ती ताश के माध्यम से काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान कोल्दा शराब भट्ठी के पास पहुंचकर कार्यवाही किया गया. जहां कुछ जुआडियान 52 पत्ती ताश से जुआ खलते दिखे. जिन्हें घेराबंदी कर पकडने पर जुआडियान देवकुमार ऊर्फ देवीलाल अग्रवाल उम्र 40 वर्ष साकिन नदी चरौदा , विजय कुमार यादव उम्र 35 वर्ष साकिन परसदा, कुलेश्वर साहू उम्र 32वर्ष साकिन परसदा, चमनलाल साहू उम्र 55 वर्ष साकिन डोंगाझर के पकडे गये. तथा कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये.
पुलिस ने बताया कि पकड़े गये जुआडियों के संयुक्त कब्जे से कुल 780 रूपया तथा फड से 850 रूपया कुल रकम 1630 रूपया एवं 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक की बोरी जप्त किया गया. व आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.