तेन्दुकोना : चालक द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर वाहन को पलटाने से मामला दर्ज.
थाना तेन्दुकोना अंतर्गत उर्री डोंगरी के पास चालक द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर वाहन को पलटाने से मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेन्द्र कुमार साहू का परिवार 19 फरवरी 2021 को अपने बोलेरो क्रमांक CG06GK 4627 से चालक विष्णुप्रसाद साहू के साथ खेमडा गया था. एवं परिवार को छोडकर चालक धर्मेन्द्र ठाकुर के साथ वापस पिथौरा जा रहा था कि उर्री डोंगरी के पास, मोड में विष्णुप्रसाद वाहन को पलटा दिया जिससे चालक विष्णु प्रसाद एवं धर्मेन्द्र ठाकुर को चोट लगा.
घटना की जानकारी उमेन्द्र कुमार साहू को पता चलने पर वह घटनास्थल देखने आया जिसमें उसका बोलेरो काफी क्षतिग्रस्त हालत में पडा मिला. एवं धर्मेन्द्र ठाकुर को ठुड्डी के पास एवं दाहिने कंधा के पास चोट लगा था. बताया गया कि चालक विष्णु प्रसाद द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर वाहन को पलटाने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है एवं दोनों को चोट लगा है. चालक से पूछताछ पर बताया कि जंगली जानवर रोड में आने से उनको बचाने के कारण एवं वाहन तेज होने से वाहन पलटी होकर दुर्घटना हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.