बागबाहरा : ग्राम कुसमी में भागवत कथा में शामिल हुए अल्का नरेश चन्द्राकर, कथा श्रवण से मिलता है पूण्य का लाभ.
ग्राम कुसमी में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में जिला पंचायत सदस्य एंव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने ग्राम कुसमी पहुँच कर भगवत श्रवण कर पूण्य लाभ लिया.
इस अवसर पर भागवत कथा सुन रहे श्रद्धालूओं को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मशील व्यक्ति की सभी प्रशंसा करते हैं. जीवन की इस आपाधापी में मनुष्य अपने मूल कर्तव्यों से भटक गए हैं. श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन जहां पर भी हो उसका श्रवण अवश्य करना चाहिए. क्योंकि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के श्रवण मात्र से हमारे जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं.
उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजन समिति के समस्त सदस्यों ग्राम वासियों शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे.
अन्य सम्बंधित खबरें