कोमाखान : नाबालिक से दुष्कर्म मामले में फरारी काट रहे दूसरे आरोपी ने किया आत्म समर्पण.
आज सुबह लगभग 10 बजे कोमाखान थाने में नाबालिक से दुष्कर्म मामले में फरारी काट रहे आरोपी वाजिद खान पिता माजिद खान उम्र 40 वर्ष ने आत्म समर्पण किया है.
बता दें कि 14 फरवरी रात 8:30 बजे से 9 बजे वार्ड क्रमांक 6 के पंच राजू जैन (खेमराज जैन) ने नाबालिक से दुष्कर्म किया था ,जिसमे उनके एक सहयोगी भी शामिल था. 15फरवरी को मामला पुलिस थाना में दर्ज हुआ था, जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार थे.
दो दिनों बाद मुख्य आरोपी राजू जैन ने पुलिस थाने में आत्म समर्पण किया जिसे पुलिस हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया. वहीं मामले के दूसरे आरोपी वाजिद खान पिता माजिद खान उम्र 40 वर्ष फरार था. जिसकी पुलिस के द्वारा कड़ाई से पतासाजी करने पर आरोपी ने डर से मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे पुलिस थाना पहूंच कर आत्म समर्पण कर दिया. जिसे पुलिस हिरासत में लेकर कोर्ट ले जाया गया है.