बागबाहरा : ग्राम तुपकबोरा में डांस प्रतियोगीता का आयोजन
ग्राम तुपक बोरा में नवयुवक फ्रेंड्स क्लब एंव हैप्पी क्लब द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसके मुख्य अतिथि ,विधायक प्रतिनिधि के रूप में , उत्तम राणा जी युवा कांग्रेस अध्यक्ष खल्लारी विधान सभा,जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रीतम सिंग दीवान जी थे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ,चन्द्रहास साहू, एडिशन ठाकुर, उमेश साहू,ओंकार ठाकुर थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तम राणा ने अपने उध्बोधन में कहा कि ऐसे प्रतियोगीता से बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास होता है, ऐसे प्रतियोगिता से होने से उत्साह बढ़ता है और आगे चलकर बच्चे नृत्य कला में पारंगत होकर देश का नाम रोशन करते है ,आगे उन्होंने ,संसदीय सचिव खल्लारी विधायक जी के विकास कार्यों की रूप रेखा गिनवाते सरकार के योजनाओं के बारे में बताया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रीतम सिंह दीवान पूर्व विधायक खल्लारी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए बच्चों को आगे बढ़ते रहने के प्रेरणा के साथ आशीर्वचन दिया ,कार्यक्रम में उपस्थित उमेश साहू,ओंकार ठाकुर ,युगल साहू ,तुपकबोर के सरपंच प्रतिनिधी मोहन साहू एंव तुपक बोरा के ग्रामीण उपस्तिथ थे