बढ़ती महंगाई और कृषि कानून के खल्लारी के कांग्रेसियों ने दहन... - CG Sandesh

बढ़ती महंगाई और कृषि कानून के खल्लारी के कांग्रेसियों ने दहन किया नरेंद्र मोदी का पुतला

खल्लारी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 353 में कांग्रेस जनों के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि कानून एवं पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ते हुए महंगाई का विरोध करते हुए केन्द्र के मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया. साथ ही बताया गया कि देश में महंगाई बढ़ रही है. पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों वृद्धि हो रही है लेकिन सरकार इस पर लगाम नहीं लगा रही.

विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, वरिष्ठ कांग्रेसी सेवा राम साहू, कोषाध्यक्ष तारेश साहू, संयुक्त महामंत्री राहुल कुलदीप, निजाम दीवान, मनहरण गुप्ता, फिरोज खान, कुंज लाल साहू, केवल यादव, बरूण यादव, राकेश सिन्हा, मिलू साहू, नरेंद्र सिन्हा, निलकंठ यादव, कृष्ण यादव, जोहन श्रीवास्तव, गैंद लाल बांधे एवं समस्त कांग्रेसजन व किसान उपस्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें