कोमाखान : छोटा हाथी वाहन ने मो.सा. को ठोकर मारी मामला दर्ज. - CG Sandesh

कोमाखान : छोटा हाथी वाहन ने मो.सा. को ठोकर मारी मामला दर्ज.

थाना कोमाखान अंतर्गत साल्हेभांठा रोड के पास छोटा हाथी वाहन द्वारा मोटरसायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2021 को शाम 05 बजे के आसपास होश बघेल के चाचा का लड़का ज्ञानचंद बघेल और यशवंत लोहार का टेमरी NH353रोड में एक्सीडेंट हो गया. जिसकी सूचना होश बघेल को मिलने पर घटनास्थल NH353 रोड ग्राम टेमरी साल्हेभांठा रोड के पास पहुचकर देखा कि उनके मोटर सायकल हीरो स्प्लेन्डर प्लस क्रमांक CG06GM3612 घटनास्थल पर पड़ा हुआ था.

जहाँ आसपास मौजूद लोगों से पता चला कि एक्सीडेंट करने वाला छोटा हाथी वाहन क्रमांक OD26E4546 का चालक वाहन को ग्राम चन्दरपुर के आगे छोड़कर भाग गया है तब वह वहां जाकर देखा तो छोटा हाथी वाहन रोड किनारे खड़ा हुआ था उनका सामने का शीशा टूटा हुआ था । फिर वह उनको देखने शासकीय अस्पताल बागबाहरा गया. एक्सीडेंट से ज्ञानचंद बघेल को सिर, हाथ, पैर, कमर व यशवंत लोहार को दाहिने हाथ पर चोंट लगा. ज्ञानचंद बघेल को रिफर करने पर आर.एल.सी. हास्पिटल महासमुंद वहां से रिफर करने पर‍ व्यास अस्पताल रायपुर में भर्ती किये हैं. तथा यशवंत लोहार अपना प्रायवेट ईलाज करवा रहा है.

बताया गया कि ज्ञानचंद बघेल अपने साथी यशवंत लोहार के साथ ग्राम पटपरपाली शादी में आया था, और वापस घर जा रहा था कि छोटा हाथी वाहन क्रमांक OD26E4546 का चालक अपनी वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. घटना को वहां पर मौजूद आसपास के लोग देखे हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छोटा हाथी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें