बागबाहरा : बैंक के द्वारा चलाया जा रहा वित्तीय एंव डिजिटल सा... - CG Sandesh

बागबाहरा : बैंक के द्वारा चलाया जा रहा वित्तीय एंव डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा चलाया जा रहा वित्तीय एंव डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम भारत सरकार, राज्य शासन एंव भारतीय स्टेट बैंक का सयुंक्त उपक्रम के तहत नाबार्ड द्वारा वित्तीय समावेशन निधी के अंतर्गत सहायता प्राप्त वित्तीय एंव डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

बैंक के विभिन्न योजनाओं को शहर, कस्बा, गांव के नागरिकों तक पहुचाने के लिए गांव गली में नुक्कड़ सभा और सांस्क़ृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक अपना योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही है.

योजनाओं से मिलने वाला लाभ में नगद रहित, केस लेश इलेक्ट्रानिक लेन देन सेवाएं उपलब्ध, के.सी.सी. ऋण, पांच एकड़ तक के छोटे किसानों को 0% में के.सी.सी.के तहत ऋण उपलब्ध, प्रतिवर्ष भुगतान करने वाले किसानों, को 3% ब्याजदर में छूट. डिफाल्टर किसानों को 9% से 11% में ऋण उपलब्ध, आधार लिंक की सुविधा, ग्राहक सेवा केंद्र के द्वारा खाता खोले मोबाइल खाते से जुड़वाने सहित नगद आहरण और जमा की सुविधा, लोन, गोल्ड लोन, न्यूनतम ब्याजदर 7.25%, होम लोन ब्याजदर 6.95%, पर्सनल लोन ब्याजदर 10.90%, के सी सी लोआन 7% की जानकारी दी जा रही है.

साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना के साथ साथ सायबर क्राइम से कैसे बचेने के उपाय कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा दी जा रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें