खल्लारी : मेरी पत्नि को रखे हो कहकर डंडे से मारपीट।
खल्लारी थाना अंतर्गत वार्ड नं0 6 में मेरी पत्नि को रखे हो कहकर डंडे से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है. जबकि महिला अपने पति के डर से छिपने आई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2021 के शाम करीबन 7.00 बजे संतोष कुमार युगल का उसकी पत्नि के साथ लडाई झगडा हो रहा था। जिससे उसकी पत्नि गंगा बाई छिपने के लिए प्रेम लाल युगल के घर के सामने आ गई।
जिसपर संतोष कुमार युगल द्वारा मेरी पत्नि को रखे हो कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे डंडा से प्रेम लाल युगल के सिर पर मारा जिससे उसके सिर में चोट आया है। उक्त घटना के समय पिन्टु युगल व पदमा बाई मारपीट लडाई झगडा करते देखे है और बीच बचाव किये है। इसके बाद डायल 112 को फोन किया गया जो डायल 112 वाले उसे उपचार के लिए अस्पताल बागबाहरा ले गये. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.