ग्राम चरौदा (बांध) में साहू समाज के द्वारा राजिम जयंती व कर्... - CG Sandesh

ग्राम चरौदा (बांध) में साहू समाज के द्वारा राजिम जयंती व कर्मा पूजा का भव्य आयोजन

ग्राम चरौदा (बांध) में समस्त ग्रामवासी व ग्राम साहू समाज के द्वारा राजिम जयंती व कर्मा पुजा का भव्य आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सीमा देवानंद निर्मलकर, अध्यक्षता खल्लारी परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष चमनलाल साहू, विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, समाजसेवी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रहास साहू, ग्राम पंचायत चरौदा (बांध) के सरपंच चद्रकला साहू, सरपंच प्रतिनिधि डॉ कुंजलाल साहू, समाज रत्न खोरबाहरा साहू, झाडूराम साहू, तहसील साहू समाज के संरक्षक भुवन साहू, खल्लारी परिक्षेत्र साहू समाज के संरक्षक देवकराम साहू, उपाध्यक्ष सेवाराम साहू कोषाध्यक्ष सदाराम साहू, चरौदा (बांध) ग्रामीण सहकारिता समिति के अध्यक्ष शिवकुमार साहू, पुर्व जनपद सदस्य नारायण ठाकुर, पुर्व सरपंच रूपेन्द्र गिरी गोस्वामी चरौदा के सामाजिक पदाधिकारी नुभेलाल साहू, युवराज साहू, शेखर चन्द्राकर, भेखलाल सिन्हा संहित आदि सामाजिक पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि व स्थानिय व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे।      

ग्राम चरौदा (बांध) में समस्त ग्रामवासी व ग्राम साहू समाज के द्वारा राजिम जयंती व कर्मा पुजा के भव्य आयोजन पर गांव में महिलाओं एवं बलिकाओं ने गांव के गलि मोहल्ले में कर्मा माता, राजिम माता, भामा साह के जयकारे के साथ कलश यात्रा निकाल कर गलि भ्रमण किया। जहां बच्चे, महिला, पुरूष, बुर्जुग संहित हर वर्ग के लोग शामिल हुये। कलश यात्रा के समापन पश्चात कर्मा माता जी के पुजन आरती व खिचडी भोग चढावा एवं प्रसाद वितरण भी हुआ। आयोजन के इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सीमा देवानंद निर्मलकर और उपस्थित सामाजिक पदाधिकारी, ग्रामीण व सामाजिकजनों समेत सभी अतिथियों ने माँ कर्मा, राजिम माता, भामाशाह जी के छायां चित्र में माल्या अर्पण और पुजा - अर्चना किया। तत्पश्चात जहां मंचीय आयोजन के माध्य से समस्त ग्रामवासीयों व पंचयात प्रतिनिधियों, सामाजिकजनों ने समस्त अतिथियों का स्वागत अभिवादन किया। वहीं राजिम जयंती व कर्मा पुजा का भव्य आयोजन पर सामाजिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला पंचायत सदस्य सीमा देवानंद निर्मलकर ने कहा कि आज ग्राम चरौदा में साहू समाज व्दारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम से गांव में त्योहार जैसा महौल है। 


राजिम जयंती व कर्मा पुजा में सबसे खास बात कर्मा माता की खिचडी प्रसाद के रूप में सबको मिल रहा है और प्रसाद का एक बहुत सुंदर अर्थ निकलता है। प्र मतलब प्रभु एवं सा मतलब साक्षात और द मतलब दर्शन है और जिसको जिन्होंने पा लिया। वह साक्षात प्रभु (भगवान) को पा लिया। इसके साथ ही उन्होने भक्ता कर्मा माता और साहू समाज की गौरवशाली इतिहास का प्रशंसा करते हूये को साहू समाज को एक जुट समाज बताया और आगे अपने उद्दबोधन के माध्म से प्रदेश सरकार के मुख्या भुपेश बघेल द्वारा साहू समाज के लिए कि गई महत्वपुर्ण फैसलों को भी समाज हित में बताते हूये मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और उनके सरकार की विकास कार्यों की प्रशंसा भी मंच के माध्यम से किया। इसके आलावा आयोजन को समाज रत्न खोरबाहरा साहू, खल्लारी परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष चमनलाल साहू, तहसील साहू समाज के संरक्षक भुवन साहू संहित आदि अतिथियों ने भी आयोजन को सम्बोधित किया। वहीं आयोजन का संचालन खल्लारी परिक्षेत्र साहू समाज के सचिव घनश्याम साहू और अंत में आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत चरौदा (बांध) के सरपंच चद्रकला साहू ने किया। इस अवसर पर खल्लारी विद्यालय विकास व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारेश साहू, कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी केवल यादव, बरूण यादव, मरार कसही बाहरा के ग्राम साहू समाज के अध्यक्ष खिलेश साहू, राम नारायण साहू, बिशेसर चन्द्राकर, उमेश साहू, तोषन साहू, शुभम साहू, दिलीप चन्द्रकार, रूपेश चन्द्राकर, तिरथराम सबर, कमलेश साहू, संतराम सिन्हा, परमानंद चन्द्राकर, तिलक साहू, संहित ग्रामवासी व सामाजिक जन के आलावा बच्चे व महिलायें भी बडी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें