जंगली हाथी ने महिला को कुचला..वृद्ध महिला की हुई मौत.. - CG Sandesh

जंगली हाथी ने महिला को कुचला..वृद्ध महिला की हुई मौत..

आज सुबह महानदी के किनारे में जंगली हाथियों ने डाला डेरा आस पास के गांवों में मची खलबली कोसीर क्षेत्र के ग्राम मल्दा मे जंगली हाथी के कुचलने से वृद्ध महिला की मौत हो गई।
मौत की खबर से आस पास की गांव के लोगों में दहशत फैल गई गोमर्डा जंगल से विचरण करते कुछ दिन पहले ही गांव तरफ धमक दे चुका था मादा हांथी आज सुबह पहुंचा मल्दा अ में और एक वृद्धा महिला चारा लाने के लिए खेत तरफ गई हुई थी, तभी मादा हांथी और बच्चा वृद्धा महिला के उपर हमला कर पुरी तरह घायल कर दिए, जिससे हाथी के कुचलने से वृद्ध महिला की मौत हो गई।

हाथियो का दल सिंघनपुर बैराज महानदी से पार कर जांजगीर चांपा जिले के मरघटी गांव पहुची हुई है जिससे मरघटी गांव में भी दहशत फैली हुई है इससे महानदी के इस पार भी अफरातफरी है और उस पार भी।हाथियों की वापसी को लेकर आसपास के गांव वालों के होश उड़े हुए हैं।अचानक मादा हांथी और बच्चे गांव पहुँच जाती है हाथी आस पास के लिए बने मुसीबत इससे गांव के लोगों में दहशत भी है। मौके पर मरघटी गांव हसौद थाना से पुलिस टीम भी पहुँच गयी है सारंगढ़ वन विभाग और जांजगीर जिला वन विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें