कोमाखान थाना क्षेत्र के टूहलु चौकी के वनांचल ग्राम चोरभठ्ठी में पुलिस प्रशासन ने बच्चें सहित ग्रामीणों को किया जागरूक
कोमाखान थाना क्षेत्र के टुहलु चौकी के वनांचल ग्राम चोरभठ्ठी में "हमर पुलिस हमर संग "के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम पुलिस प्रशासन के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुरुवात किया गया, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने ग्रामीणों और बच्चों को सायबर क्राइम क्या होता है और उससे बचने के उपाय बताया और बच्चों को क्राइम से दूर रहने के लिए जागरूक किया, अथवा मोटर साइकल चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया और हेलमेट पहनने के फायदे के बारे में बताया.
ग्रामिणो को किसी भी प्रकार की क्राइम में किसी का साथ न देने को कहा और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से बेझिझक अपने बात रखने की अपील की । कार्यक्रम के दौरान गांव में खेल का भी आयोजन किया गया था, जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और प्रतिभागी बच्चों को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के हाथों से सम्मानित किया गया.
इस मौके पर ,एस.डी.ओ.पी. लितेश सिंह, निरीक्षक थाना प्रभारी कोमाखान राम अवतार पटेल, रक्षित निरीक्षक नीतीश आर नायक, टुहलु चौकी प्रभारी एस.आई.लक्ष्मी नारायण साव सहित बड़ी संख्या में पुलिस अथवा ग्रामीण मौजूद रहे.