news-details

अन्य राज्यों से जिले में आने पर देनी होगी जानकारी...कलेक्टर ने जारी किया निर्देश.

कलेक्टर भीम सिंह ने राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण प्रसार के रोकथाम हेतु एहतियाती निर्देश जारी किया है। जिसके अनुसार अन्य राज्य से आने वाले विशेषकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं दिल्ली राज्यों से आने वाले यात्रियों/व्यक्तियों को रायगढ़ जिले में आगमन पर अपनी जानकारी स्थानीय प्रशासन, संबंधित पुलिस थाना, निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र तथा कोविड-19 नियंत्रण कक्ष के फोन नं. 07762-232668, 228000 में देने एवं स्वत: स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर 14 दिवस होम आइसोलेशन में रहने हेतु निर्देशित किया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें