कोमाखान :  सेफ्टीक कमरा व टंकी को खाली करके साफ करवा दो कहने... - CG Sandesh

कोमाखान : सेफ्टीक कमरा व टंकी को खाली करके साफ करवा दो कहने पर मारपीट

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम नर्रा में सेफ्टीक कमरा व टंकी को खाली करके साफ करवा दो कहने पर मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवकी साहू के हिस्से की जमीन पर आज से लगभग 10-15 वर्ष पूर्व उसके चाचा ससुर राम साहू सेफ्टीक कमरा व टंकी बनाया है जिसे देवकी द्वारा 25 फरवरी को खाली करके साफ करवा दो कहने पर उसके चाचा ससुर साफ नही करायेगें तुम लोग साफ करवा लो कहने लगा।

जिसपर देवकी का पति टीकम चंद साहू क्यों साफ नही करवाओगे कहने लगा तभी उसकी चाची सास राधा साहू आकर देवकी के पति को अश्लील गाली बकने लगी जिसपर देवकी क्यों गाली दे रही हो चाची कही तो तब वह उसे भी गंदी गंदी गाली देती हुई हाथ मुक्का से मार पीट करने लगी।

देवकी ने बताया कि मारपीट करने से उसके गर्दन, पीठ में चोंट लगी है व दर्द हो रही है तथा उसके पति के साथ हितेश साहू हमेशा गाली गलौच करते हुये मारपीट करता है ।

घटना के समय वहां भरत साहू, तोरण साहू, गिरजा साहू देखे व बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें