खल्लारी : छोटा हाथी वाहन के ठोकर ट्रेक्टर ट्राली पलटी मामला दर्ज.
थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम पचरी के पास छोटा हाथी वाहन के ठोकर ट्रेक्टर ट्राली पलट गई जिसमें करीब 13 लोग घायल हो गए, जिनमे 4 गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार चमन ध्रुव 26 फरवरी 2021 को माधुरी ध्रुव की चौथिया कार्यक्रम में गांव के एवं अन्य मेहमान लोग वाहन ट्रेक्टर क्रमांक CG 05 X 2532 एवं ट्राली में ग्राम हाथीगढ से ग्राम बरभांठा में आये थे ।ट्रेक्टर को पटवारी उर्फ तिरथ ध्रुव चला रहा था।
बताया गया कि चौथिया कार्यक्रम बाद ग्राम बरभांठा से ग्राम हाथीगढ वापस जाते समय बागबाहरा छिलपावन रोड ग्राम पचरी के पास शाम करीबन 07-15 बजे ग्राम पचरी में टाटा मैजिक (छोटा हाथी) क्रमांक CG 04 JA 9829 का चालक बागबाहरा की ओर से छिलपावन तरफ जाते तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते ट्रेक्टर वाहन ट्राली के पीछे भाग को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे ट्रेक्टर ट्राली पलट गया व ट्रेक्टर ट्राली में बैठे पदमनी साहू, भूरी बाई ठाकुर, हेमाबाई, महेश्वरी ध्रुव, सोना बाई, भानमती साहू, पालय साहू, चन्द्रिका साहू, साक्षी ध्रुव, गणेशी खडिया, गोपाल ध्रुव, भुवन खडिया, शिव ध्रुव एवं अन्य लोगो को चोटे आयी.
जबकि वाहन टाटा मैजिक छोटा हाथी ट्रेक्टर को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर रोड किनारे बने घर के दीवाल में अनियंत्रित होकर टकरा गया।
एक्सीडेंट बाद वहां पर भीड एकट्ठा हो गया था, एक्सीडेंट से आयी चोटो का उपचार हेतु डायल 112 एवं एम्बुलेंस 108 से कुछ लोगो को शासकीय अस्पताल बागबाहरा व कुछ लोगो को शासकीय अस्पताल झलप में उपचार हेतु भर्ती किये.
ट्रेक्टर वाहन में करीबन 30-32 लोग सवार थे. बताया गया कि वाहन छोटा हाथी टाटा मैजिक क्रमांक CG 04 JA 9829 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते ट्रेक्टर वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया है जिससे ट्रेक्टर ट्राली पलटने से ट्रेक्टर ट्राली में बैठे लोगो को चोटे आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छोटा हाथी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.