महासमुंद : आगामी 7 मार्च से कोविड 19 टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू ,60 वर्ष और 45 वर्ष से ऊपर उम्र वालो को पहली प्राथमिकता
आगामी 7 मार्च से कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है, स्वास्थ विभाग द्वारा प्रशिक्षण शिविर में जानकारी दी गई वैक्सिनेशन के तीसरे चरण के दौरान 60 वर्ष से ऊपर और 45 वर्ष से ऊपर के उम्र के लोगो को पहली प्राथमिकता दिया जाएगा.
जिले में अब तक
148
लोगो की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है जिसमे मरीज डाइबिटीज ,हृदय रोग ,कैंसर ,सहित 20 प्रकार के गंभीर रोग से ग्रसित थे. इसलिए स्वास्थ्य विभाग ऐसे मरीजों को गाइडलाइन जारी कर रजिस्टर्ड डॉक्टर से प्रमाण पत्र लाना होगा तभी उनका टीकाकरण किया जायेगा. स्वास्थ विभाग के टीकाकरण अधिकारी का ऑनलाइन प्रशिक्षण ,सम्पन्न हुआ जिसमें प्रदेश के टीकाकरण अधिकारी, सहायक टीकाकरण अधिकारी, सहित स्वास्थ विभाग के अन्य अधिकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण में जुड़े थे.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें