news-details

लंबित प्रकरणों पर तेजी से करें कार्यवाही-कलेक्टर जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

कलेक्टर भीम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक ली। जिसमें 21 फरवरी 2021 तक की स्थिति में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज निराकृत व लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। जिसमें पुलिस विभाग एवं लोक अभियोजक द्वारा लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रकरणों पर तेजी से कार्यवाही की जाये। उन्होंने नियमित रूप से बैठक आयोजित करने व इसकी समीक्षा के भी निर्देश दिए। उन्होंने आगे से बैठक में जांच अधिकारियों को प्रकरण की स्टेटस रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत होने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में समिति के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। जिनमे जिला पंचायत सदस्य सारंगढ़ श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज, अध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया मेहत्तर राम उरांव, जनपद सदस्य रायगढ़  रामकुमार भगत, सामाजिक कार्यकर्ता अभय मोहन्ती,  अर्जुन सिंह क्षत्रीय,  विनोद भारद्वाज, रोशन पंडा, उप संचालक अभियोजक  वेद प्रकाश पटेल, विशेष लोक अभियोजक  अनूप कुमार साहू, क्रेडा  आशीष कश्यप, अल्प बचत अधिकारी  जीवन लाल जांगड़े, उप पंजीयक सहकारी संस्थायें  सुरेन्द्र कुमार गोड़ उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें