बसना : टहलने गये व्यक्ति को मोटर साइकल ने मारी ठोकर. - CG Sandesh

बसना : टहलने गये व्यक्ति को मोटर साइकल ने मारी ठोकर.

बसना थाना अंतर्गत नवागांव गनेकेरा पुलिया के पास पैदल टहलने गये व्यक्ति को मोटर साइकल द्वारा ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश त्रिपाठी 27 फरवरी 2021 को शाम 05.00 बजे अपने मामा भीष्मदेव होता के घर ग्राम गनेकेरा में आया था और शाम करीब 07.30 बजे अपने मामा भीष्मदेव होता के साथ पैदल टहलते हुये नवागांव से गनेकेरा की ओर आ रहा था।

इसी दौरान नवागांव गनेकेरा के बीच पुलिया के पास पीछे की तरफ से मोटरसाइकिल क्र0 CG 06 GO 1039 के चालक द्वारा अपनी मोटरसाइकिल को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर भीष्मदेव होता को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे वह रोड किनारे खेत में गिर गया। और उसके मामा को खेत से निकाल कर 108 वाहन से ईलाज कराने सीएचसी बसना लेकर आये।

बताया गया कि भीष्मदेव के दाहिने पैर में गंभीर चोंट लगी है। जिसे प्राथमिक उपचार बाद रायपुर रिफर किया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मो0सा0 चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें