बागबाहरा : पेड़ काटने से मना करने पर जान से मारने की धमकी की. - CG Sandesh

बागबाहरा : पेड़ काटने से मना करने पर जान से मारने की धमकी की.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम बिहाझर में पेड़ की कटाई करने से मना करने पर गाली गलोच व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनु राम ठाकुर ग्राम बिहाझर बड़े झाड के जंगल में चौकीदारी का काम करता है. उनके गांव के उमाशंकर विश्वकर्मा द्वारा चरीभाठा खार में लगे बड़े झाड़ के जंगल को पिछले दो तीन दिनों से कटाई कर रहा था जिसे सोनू राम ठाकुर द्वारा एक दो बार समझाईस देकर मना किया गया था.

इसके बाद 28 फरवरी 2021 को दुकालू साहू के द्वारा उसे फोन से सूचना दिया कि उमांशकर पुन: पेड़ की कटाई कर रहा है, जिसपर सोनू राम ठाकुर गांव के नरसिंग साहू, सेवाराम साहू व अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर चरीभाठा खार गया और देखा की उमाशंकर पेड़ की कटाई कर रहा था जिसे उसके द्वारा और गावं के लोगों के सामने मना किया तो वह उसे आक्रोश में आकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार किया तब गाली गुप्तार को सुन कर उसके गांव के लोगों द्वारा उमाशंकर को मना करने से वह सोनू ठाकुर को उसे से मारने की धमकी देतु हुये वहां चला गया। गाली गुप्तार को उसके गांव के नरसिंग साहू , दुकालू साहू, सेवाराम साहू के लोग सुने है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें