बागबाहरा  : नाचागम्मत के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ के आम बजट को ... - CG Sandesh

बागबाहरा : नाचागम्मत के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ के आम बजट को बताया निराशा जनक

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष रजित चक्रधारी ने छत्तीसगढ़ राज्य के आम बजट को नाचा गम्मत कलाकार सहित अन्य कलाकारों के बहुत हि निराशा जनक बताया है इस साल कलाकारों को बहुत उम्मीद थी कि कोरोना काल के कारण बहुत ही बुरी तरह से आर्थिक तंगी छाया हुआ है तथा शासन प्रशासन को बार बार ज्ञापन सौपने के बावजूद कोई भी ठोस कदम नहीं उठाने से नाचागम्मत से जुड़े कलाकार को बहुत ही निराशा हुआ है.

नाचा गम्मत के माध्यम से एक कलाकार अपनी रोजी रोटी चलाता है और उम्र हो जाने के बाद आर्थिक तंगी गुजारने पड़ते है इसको देखते हुए नाचागम्मत संघ ने शासन को ज्ञापन सौंपा कर अपने दर्द को अवगत कराया था और शासन ने आश्वासन भी दिया था लेकिन यह बजट में नाचागम्मत के कलाकारों के लिए कुछ खास नहीं होने से पुरे प्रदेश के नाचागम्मत कलाकार निराश है.


अन्य सम्बंधित खबरें