बागबाहरा : एक शाम वीर शहीदों के नाम
पत्रकार संघ बागबाहरा मित्र मंडल बागबाहरा एवं राम राज परिवार बागबाहरा के तत्वधान में दिन सोमवार को दुर्गा मंदिर के सामने एक शाम वीर शहीदों के नाम एवं नवरत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अतिथि के रुप में भगवत प्रसाद जायसवाल एसडीएम बागबाहरा,रमेश कुमार मेहता तहसीलदार बागबाहरा , रोमी सलूजा बागबाहरा, अमरनाथ दुबे मुख्य नगरपालिका अधिकारी बागबाहरा, राममूर्ति दीवान नायब तहसीलदार बागबाहरा,सिद्धार्थ वर्मा कोषाधिकारी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष बागबाहरा, अतुल बग्गा, तेजन चंद्राकर पूर्व मंडी अध्यक्ष विराजमान थे, कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों के परिवार जनों का सम्मान किया गया अमर शहीदों की सूची इस प्रकार है जिन्होंने देश के प्रति अपने प्राण न्योछावर कर दिए
1 अमर शहीद विवेकानंद त्रिपाठी
2 अमर शहीद ललित बढ़ेक
3 अमर शहीद प्रमोद पटेल
4 अमर शहीद कमलेश सोनवानी
5 अमर शहीद खगेंद्र कश्यप
6 अमर शहीद ऋषिकेश विशाल
7 अमर शहीद श्यामलाल भोई
8 अमर शहीद चंदन सिंह पोर्ते
9 अमर शहीद घनश्याम कनौजिया
10 अमर शहीद ताराचंद निर्मलकर
11 अमर शहीद राजेंद्र दीवान
12 अमर शहीद नोहर सिंह ठाकुर
13 अमर शहीद गौतम पांडे
14 अमर शहीद गौर हरी साव
15 अमर शहीद घनश्याम सिंह ठाकुर
16 अमर शहीद देवराज सिंह सरजाल
17 अमर शहीद सत्यनारायण बगर्ति
सभी वीर अमर शहीदों के परिवार जनों को श्रीफल साल और भागवत गीता का ग्रंथ प्रदान कर अतिथियों के हाथों से सम्मान किया गया।कार्यक्रम में नवरत्न सम्मान समारोह के तहत कई समाजसेवी एवं समाजसेवी संगठन को भी श्रीफल और साल से सम्मानित किया गया एक शाम वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सैफ एंड सोहेल ग्रुप के कलाकारों ने देशभक्ति गीत से लोगों के दिलों में जोश और उत्साह भर दिया वही फार्च्यून विद्यालय कि नेत्रहीन दिव्यांग विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत गाकर लोगों के दिलों को जीत लिया कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार संघ बागबाहरा मित्र मंडल बागबाहरा एवं राम राज परिवार के सदस्यों के साथ दूर दराज से आए दर्शक गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।