तेन्दुकोना : सम्हर में ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से एक ... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : सम्हर में ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से एक की मौत.

31 जनवरी 2021 को ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GS 5830 में चालक चितन बागबाहरा से छड़ लोड कर वापस बुंदेली जा रहा था ट्रेक्टर में चालक चितन के साथ श्रवण कुमार, रोशन यादव एवं प्रकाश चौहान बैठे थे तथा ग्राम सम्हर आर.एन. राईस मिल के सामने पहुचे थे कि चालक चितन के द्वारा ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे प्रकाश चौहान को काफी गंभीर चोट लगा और उसे उपचार हेतु CHC बागबाहरा ले गये जहां डाक्टर द्वारा मौत होना बताया गया। मामले में संपूर्ण जांच पर अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें