पत्रकारों की ऑन ड्यूटी मौत होने पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की प्रेस क्लब अध्यक्ष ने रखी मांग....
पत्रकारों (Journalists ) की ऑन ड्यूटी मौत होने पर पत्रकारों (Journalists ) के परिजनों को 5 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। पत्रकारों (Journalists ) के हित में आज ये घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण में की। रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे ने सीएम की इस घोषणा का स्वागत किया है।बजट के बाद पत्रकारवार्ता में प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे ने कहा कि इससे गंभीर बीमारियों से पीड़ित पत्रकारों एवं उनके परिजनों को इलाज में अब ज्यादा मदद मिलेगी।गौरतलब है कि भूपेश बघेल की नेतृत्व में बनी सरकार ने पत्रकारों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष की मांग को देखते हुए अब उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है।
प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे ने इस मौके पर मुख्यमंत्री से मीडिया से जुड़े लोगों की कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान यदि किसी दुर्घटनावश मौत होती है, तो उनके परिजनों के भरण-पोषण के लिए परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता के अनुसार शासकीय सेवा में रखे जाने की भी मांग की। ऐसे में अब देखना ये होगा कि क्या आने वाले दिनों में सीएम भूपेश बघेल इसकी घोषणा करते हैं या नहीं।