सांकरा : दो अलग-अलग ट्रेक्टर से बैटरी हुई चोरी - CG Sandesh

सांकरा : दो अलग-अलग ट्रेक्टर से बैटरी हुई चोरी

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम पाटनदादर में दो अलग-अलग ट्रेक्टर से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित नायक पिता गोविन्द नायक उम्र 45 साल, पाटनदादर 23 सितम्बर 2020 को अपना ट्रेक्टर घर के बाजू के कमरे में रखा था, जहाँ कमरे का दरवाजा नहीं है. इसके बाद वह सुबह जाकर देखा तो ट्रेक्टर की बैट्री किमती पुरानी ईस्तेमाली 4000 रूपये नहीं था. जिसको रात्री में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया. जिसका आसपास पता तलाश करने पर भी पता नहीं चला.

इसके आलावा पुस्तम नायक पिता स्व. अरक्षित नायक उम्र 49 साल, पाटनदादर आज से 04-05 माह पूर्व अपने ब्यारा में आयशर ट्रेक्टर रखा था. जिसकी बेट्री को कोई चोरी कर ले गया. जिसकी किमत पुरानी ईस्तामाली 3000 के करीब है.उपरोक्त दोनों मामले में पुलिस ने अपराध धारा 379 भादवि पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें