महासमुन्द : निर्माण कार्यों में अधिकृत भूमि के एवज् में 19 क... - CG Sandesh

महासमुन्द : निर्माण कार्यों में अधिकृत भूमि के एवज् में 19 किसानों को 1 करोड़ 28 लाख से ज्यादा मुआवजा राशि मिली

महासमुन्द जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों में अर्जित की गई भूमियों के हितग्राहियों को अधिकृत भूमि के एवज् में 19 कृषकों को 1,28,92,832 रूपए की मुआवजा राशि का वितरण किया गया। यह राशि विभिन्न विकास कार्यों सेतु निर्माण, आरओबी निर्माण, नहर निर्माण, विभिन्न जलाशयों के अंतर्गत डुबान में प्रभावित भूमि के अर्जन हेतु अधिकृत की गई भूमि के लिए दी गई है।डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अर्जन श्रीमती सीमा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुविभाग सरायपाली के 09 किसानों को 58,04,500 रूपए, अनुविभाग महासमुन्द के 03 किसानों को 44,00,000 रूपए, अनुविभाग पिथौरा के 07 किसानों को 26,88,326 रूपए मुआवजा राशि के रूप में दिए गए है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें