अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वालों पर करें कार्यवाही...कलेक्टर
कलेक्टर सिंह ने नागरिकों के कोविड वैक्सीनेशन के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में सभी सीएचसी तथा शासकीय वैक्सीनेशन केन्द्रों के अलावा आयुष्मान भारत में इंनपैनल्ड निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। इसके लिये सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। इस बीच उन्होंने कोरोना संक्रमण प्रसार के रोकथाम संबंधी उपायों के पालन की मॉनिटरिंग करने के निर्देश सभी एसडीएम, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को दिये। जांच अभियान चलाकर मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्यवाही करने के लिये कहा। रेलवे स्टेशन में स्क्रीनिंग काउंटर के साथ हवाई मार्ग से आने वाले लोगों की जानकारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रतिदिन आबंटित लक्ष्य के अनुसार टेस्टिंग करने व कांटेक्ट टे्रसिंग पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिये।
अन्य सम्बंधित खबरें