बागबाहरा : कांग्रेस की नीति से प्रभावित होकर, 54 युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
कोमाखान क्षेत्र के ग्राम साल्हे भाठा में भागवत कथा का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया जिसमें अतिथि के रूप में सांस्कृतिक एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ग्रामीणों से रूबरू हुए।
इसी तारतम्य में वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजन चंद्राकर पूर्व मंडी अध्यक्ष, प्रीतम साहू सेक्टर प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र के 54 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए मुख्य अतिथि अमरजीत भगत संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव एवं जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्य को हार पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया पार्टी में शामिल होने वाले युवा सदस्यों ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश का युवा भाजपा से मुंह मोड़ रहा है उन्होंने कहा कि वोट देते समय लोकलुभावन वादे कर युवाओं को रोजगार का सपने दिखाएं जो केवल सपना ही रह गया रोजगार न मिलने से युवा रोजगार के लिए भटकने के लिए मजबूर है ।
इसी के चलते कांग्रेस पार्टी की नीति से प्रभावित हो युवाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बहुत उम्मीदें हैं युवाओं ने कहा केवल केंद्र सरकार की नीति से केवल युवा वर्ग ही नहीं देश के किसान वर्ग की भाजपा के नीति के चलते भाजपा से दूर होते जा रहे हैं क्योंकि हाल ही में केंद्र सरकार ने लोकसभा में तीन कृषि बिल पास किये उस बिल के विरोध में आज किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत है खाद्य मंत्री अमरजीत भगत संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव एवं जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने युवाओं को कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया एवं धन्यवाद प्रेषित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं साथ बड़ी संख्या में साल्हे भाठा के ग्रामीण मौजूद रहे।