बजट को कांग्रेस ने गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का मूल मंत्र बताया , वहीं भाजपा ने निराशाजनक
सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश किया बजट को लेकर जहां कांग्रेसी नेता मिठाई बांटकर बजट को गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का मूल मंत्र बता रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी बजट को निराशाजनक बता रहे हैं आम नागरिक भी इस बजट को अपने नफा नुकसान का आकलन कर रही है ।
किसान वर्ग बजट को कुछ हद तक राहत देने वाला बता रहे हैं। वही गृहणी इस बजट को अपने रसोईघर से आकलन कर रही है गृहिणीयों का कहना है कि जो बजट रसोईघर को महंगाई से राहत दे वही बजट अच्छा है कर्मचारी वर्ग भी बजट को असंतुष्ट बता रहे हैं पत्रकार वर्ग अपने कार्य क्षेत्र में मृत्यु हो जाने पर 500000 (पांच लाख ) का सहायता परिवार को मिलने का बजट को सही बता रहे हैं भाजपा नेताओं का कहना है कि इस बजट से प्रदेश की जनता को काफी उम्मीदें थी ।
सरकार ने महिलाओं बेरोजगार युवाओं कर्मचारी वर्ग सहित प्रदेश की जनता के साथ छल किया है बजट में शराबबंदी को लेकर भी कोई घोषणा नहीं हुआ जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूर्ण शराब बंदी का ऐलान किया गया था ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान की मीडिया प्रभारी तूफान दीवान ने बजट की सराहना की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा विधानसभा में जो बजट पेश किया गया बजट गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मूल मंत्र में समाहित भावनाओं को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र में एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बजट है यह बजट राज्य के सभी वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए है वही सोशल मीडिया में छाया छत्तीसगढ़ का बजट, पहले नंबर पर ट्रेंड हुआ।