बागबाहरा : मध्यम सिंचाई परियोजना, चण्डी बांध नहर का जीर्णोद्... - CG Sandesh

बागबाहरा : मध्यम सिंचाई परियोजना, चण्डी बांध नहर का जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य से ,किसानों को होगा लाभ

जिले के मध्यम सिंचाई परियोजना चण्डी बांध के जर्जर नहर तंत्र के ,मरम्मत एव लाइनिंग कार्य किया जा रहा है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार नहर नाली का मरम्मत कार्य जीरो हेड पडकी पाली से टेल हेड सोनापुटी तक होगा ,और एल बी सी में एक से 4 नहर गए है जिसका टेल हेड अलग अलग है ,नहर के ऊपर जितने पुल पुलिया बना था सबको तोड़ कर नया निर्माण किया जाएगा ,इस बीच जिस क्षेत्र में अभी रबी की फसल लगी है फसल कटने बाद कार्य शुरु किया जाएगा ,नहर के मरम्मत कार्य के लिए 11 करोड़ की जलसंसाधन के बजट में पास हुआ है, नहर के निर्माण होने से बागबाहरा विकास खण्ड के किसानों को सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध होगा,


अन्य सम्बंधित खबरें