news-details

10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर...कलेक्टर के निर्देश पे कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के मॉडल परीक्षा का समय-सारिणी जारी

रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के समस्त प्राचार्यों को सूचित करते हुये कहा है कि 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिये मॉडल प्रश्नों का अभ्यास कराना है। जिला कार्यालय के परीक्षा समिति के विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार प्रश्नों को पहल ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध किया जायेगा।
विद्यार्थी उत्तर-पुस्तिका हेतु कापियां स्वयं लेकर आयेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विषय शिक्षकों द्वारा किया जाकर, विद्यार्थियों को उनकी खामियों को सुधार करते हुए प्रश्नोत्तर का अभ्यास कराया जायेगा।


कक्षा 10 वीं मॉडल परीक्षा 2021 हेतु समय-सारिणी
15 मार्च 2021 सोमवार -हिन्दी
17 मार्च 2021 बुधवार -गणित
19 मार्च 2021 शुक्रवार -विज्ञान
22 मार्च 2021 सोमवार -अंग्रेजी
24 मार्च 2021 बुधवार – सामाजिक विज्ञान
26 मार्च 2021 शुक्रवार -संस्कृत

कक्षा 12 वीं मॉडल परीक्षा 2021 हेतु समय-सारिणी
16 मार्च 2021 मंगलवार -हिन्दी
18 मार्च 2021 गुरूवार-अर्थशास्त्र/जीवविज्ञान/गणित/एलीमेंट्स ऑफ एनिमल हस्बेण्ड्री एण्ड पोल्ट्री फॉर्मिग
20 मार्च 2021 शनिवार-राजनीति विज्ञान/रसायन शास्त्र/लेखाशास्त्र/क्राप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर
23 मार्च 2021 मंगलवार-अंग्रेजी (सामान्य)/संस्कृत
25 मार्च 2021 गुरूवार-भौतिकी/व्यवसाय अध्ययन/एलीमेंट्स ऑफ सांईंस एण्ड मैथ्स फॉर एग्रीकल्चर
27 मार्च 2021 शनिवार -इतिहास
30 मार्च 2021 मंगलवार -भूगोल

रखी गयी है।




अन्य सम्बंधित खबरें