जनपद पंचायत खरसिया के वरिष्ठ करारोपण अधिकारी एवं पंचायत इंस्... - CG Sandesh

जनपद पंचायत खरसिया के वरिष्ठ करारोपण अधिकारी एवं पंचायत इंस्पेक्टर सेवक लाल डनसेना जी की सेवानिवृत पर बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं

खरसिया जनपद पंचायत के वरिष्ठ करारोपण अधिकारी एवं पंचायत इंस्पेक्टर सेवक लाल डनसेना के सेवानिवृत पर जनपद पंचायत खरसिया मे विदाई सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित रहे डिप्टी कलेक्टर (सीईओ.)  सोम सर जी डीईओ.पीईओ. करारोपण अधिकारी, जनपद के समस्त स्टाप एवं जनपद पंचायत खरसिया के समस्त सचिव एवं बीडीसी, एवं सरपंच गण मुख्य रूप से उपस्थित थे.

जनपद पंचायत के सचिवों ने डनसेना जी के कार्यकाल के सरहाना करते हुए कहा की डनसेना जी एक अधिकारी रहने के साथ-साथ एक मिलनसार एवं समाज सेवक भी थे, सभी सचिव एवं अन्य अधिकारी, सरपंचों ने भी डनसेना जी का कार्य की सरहाना की साथ ही डिप्टी कलेक्टर ने अपने उदबोधन मे कहा की डनसेना जी के साथ ज्यादा समय तक कार्य करने का समय नहीं मिल पाया, इनके लग-भग 40 शाल के कार्य कुशलता मृदुभाषी सादा जीवन धार्मिक प्रवृति की प्रसंशा किया गया,जिसे सुनकर ऐसा लगा की अगर कुछ समय के लिए और होते तो इनसे अनुभव प्राप्त होता. डिप्टी कलेक्टर जी ने अंतिम उदबोधन मे डनसेना जी के मंगल जीवन की कामना करते हुए बधाई शुभकामनाऐ दी


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें