बसना : विपरित दिशा में चलाते हुये मोटर सायकल को ठोकर मारने प... - CG Sandesh

बसना : विपरित दिशा में चलाते हुये मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत बेतेल हास्पिटल के पास विपरित दिशा में चलाते हुये मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति बाई यादव 27 फरवरी 2021 को अपने बेटा अंजन यादव के साथ मोटर सायकल प्लेटिना क्रं0 CG06PA0285 में शाम 05.00 बजे बेतेल हास्पिटल के पास विपरित दिशा रसोड़ा तरफ से मोटर सायकल सी डी डिलक्स CG04KE2186 का चालक अक्रुर भोई द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके बेटे अंजन यादव के सिर कपाल में चोंट आई । एक्सीडेंट से अक्रुर भोई को भी चोंट आई, दोनो की मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हुई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें