कोमाखान : दो सटोरियों को पकड़ा गया.
कोमाखान पुलिस ने 03 मार्च 2021 को मुखबीर की सूचना पर देशी शराब भट्ठी कोमाखान में रंग मंच बस स्टैण्ड कोमाखान के पास एक ब्यक्ति को अवैध रूप से अंको पर रूपये पैसे का दांव लगाने वाला सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़ा है।
जिसमे आरोपी चैतूराम पण्डा पिता ज्ञानो पण्डा उम्र 32 वर्ष फुलवारीपारा वार्ड नंबर 13 बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द (छ.ग.) के कब्जे से (01) एक नग सट्टा पट्टी जिसमें 4630 रूपये लिख हुआ, 1 नग डाट पेन नगदी रकम 1670 रूपये , आरोपी प्रकाश मानिकपुरी पिता स्व. सांवली दास उम्र 43 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द (छ.ग.) के कब्जे से (01) 1 नग सट्टा पट्टी जिसमें 6900 रूपये, 1नग डाट पेन, नगदी रकम 2100 रूपये को जप्त किया गया ।
दोनों मामलो में आरोपीयों का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।