तेन्दूकोना : तुम्हारे पिताजी से बात कर रहा हूं तुमसे नहीं, कहने पर तीन लोगो ने की पिटाई.
तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरदिया कला में एक व्यक्ति की तीन लोगो के द्वारा पिटाई करने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ठाकुरदिया कला के सरपंच विद्याधर पटेल 3 मार्च 2021 को शाम करीब 07:00 बजे गंगाराम ध्रुव व गांव वालों को अपने घर के पास मीटिंग के लिये बुलाया. यह मीटिंग सरपंच विद्याधर पटेल के बेटे कुंदन पटेल व थानसिंग ध्रुव के बीच 2 मार्च 2021 को हुए मारपीट के संबंध में आपस में सुलह करेंगे, शांति स्थापित करेंगे कहकर बुलाया गया था.
जब वह बुलाये गये मीटिंग में गया और उनसे पूछा कि कल तो समझौतानामा लिखकर थाना में दिये हैं फिर आज क्यों बुलाये हो, तब गंगाराम ध्रुव बोला कि कल कुंदन माफी नहीं मांगा है माफी मंगवाने बुलाये हैं.
तब थानसिंग बोला कि ये क्या जवाब देगा क्या पूछना है मुझसे पूछो मैं बताउंगा तब विद्याधर थानसिंग को बोला कि मैं तुम्हारे पिताजी से बात कर रहा हूँ तुमसे बात नहीं कर रहा हूं. इतना कहने पर थानसिंग दौडते हुए आया और मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए हाथ मुक्का से उससे मारपीट किया । इतने में थानसिंग का पिता गंगाराम व उसका नाना दुलार सिंग आये और तीनों मिलकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए उससे हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं।
मारपीट से उसका चेहरा, गला, छाती व पीठ में चोट लगकर दर्द हो रहा है. घटना को नंदलाल पटेल, काशीराम दीवान व अन्य लोग देखे व झगडा को छुडाये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीनो आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.