बागबाहरा : संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के अनुसंसा से विभिन्न निर्माण कार्य
वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल जिसमे सभी विभाग के रहा है। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग का भी बजट प्रस्तुत हुआ। पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रस्तुत बजट में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। जिनमें से सभी कार्य नवीन पुल पुलिया सहित स्वीकृत हुए हैं।जिनमें प्रमुख रूप से 1.20 किलोमीटर ग्राम बेलर से मोहदी पहुंच मार्ग , 7 किलोमीटर कांदाजरी नाला से दरबेकेरा -बोइरगांव मार्ग , 7किमी टेमरी से सोनमुंदी मार्ग , 2.10कि मी छुईहा से फिरगी मार्ग , 1.60 किलोमीटर फुलझर पहुंच मार्ग में नया डामरीकरण, 1 किलोमीटर जीवनगढ़ पहुंच मार्ग नया डामरीकरण , 1 किलोमीटर का कुलिया से बटोरा मार्ग डामरीकरण के साथ, 3 किलोमीटर पलसीपानी से खैरट कला मार्ग डामरीकरण आदि प्रमुख है।पी,डब्लू,डी,बजट में शामिल नवीन पुल पुलिया निर्माण35 करोड़ 85 लाख का कार्य होना है।उप कार्यों के वर्तमान पीडब्ल्यूडी के बजट में शामिल हुए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री यादव का आभार व्यक्त किया है।