तेन्दूकोना : पुरानी रंजिश की बात पर समझौता मिटिंग के दौरान जाति सूचक गाली गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज.
थाना तेन्दूकोना अंतर्गत ग्राम ठाकुरदिया कला में पुरानी रंजिश की बात पर समझौता मिटिंग के दौरान जाति सूचक गाली गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि स्वारति बाई पति गंगाराम ध्रुव उम्र 55 वर्ष ग्राम ठाकुरदिया कला की निवासी है. 03 मार्च 2021 को रात्रि लगभग 8.30 से 9.00 बजे के आस-पास उसका पति गंगाराम ध्रुव द्वारा गांव में मिटिंग बुलाया गया था, जिसमें 02 मार्च 2021 को बेटा थानसिंग और सरपंच विद्याधर पटेल का बेटा कुन्दन पटेल के बीच हुये लड़ाई झगड़ा के संबंध में आपसी राजीनामा समझौता के संबंध में बैठक उसके घर के पास हुई, जिसमें गांव के लोग व सरपंच विद्याधर पटेल व उनका लड़का कुन्दन पटेल, नंदलाल पटेल, निवासी ग्राम सराईपाली/ कौहाकुड़ा आये थे। मिटिंग के दौरान उसके पति विद्याधर पटेल को कहे कि कल घटना के संबंध में समझौता हुए थे और कुन्दन मांफी मांगुगा बोले थे,लेकिन कुन्दन अभी तक माफी नहीं मांगा है, कहने पर विद्याधर बोला कि तुम गोड़ गंवार लोगों से क्या मांफी मागेंगे कहते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते, जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पति के साथ मारपीट किये, इसके बाद विद्याधर का बेटा कुन्दन पटेल भी आक्रोशित होते हुए उसे सामने खड़ी देख पास में पड़े ईंट को उठाकर उसके सिर पर पटक दिया जिससे उसके सिर पर चोट लगी है। उनके साथ आए नंदलाल पटेल उसके पति को आदिवासी गोड़ गांवर को जला दूंगा तथा कहां जाओगे देखुगां बोले इसके अलावा उसके पिता दुलार सिंह ध्रुव निवासी ग्राम कुम्हारीमुड़ा को हाथ मुक्के से विद्याधर ने मारपीट किया है।
जिसे झगड़े को देखकर मिटिंग में आये हुए गांव के कांशीराम दीवान, रमेश दीवान, देवनाथ दीवान,अमरसिंह दीवान,सोनसिंह दीवान,आज्ञाराम साहू घोंच,चंद्रहास साहू झगड़ा को छुड़ाये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC, 3(1)(द)-SCH, 3(2)(va)-SCH पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.