बिलासपुर- खदान मे नहाने गए तीन बच्चे, गहरे पानी मे जाने से द... - CG Sandesh

बिलासपुर- खदान मे नहाने गए तीन बच्चे, गहरे पानी मे जाने से दो बच्चे दुबे, एक का मिला शव

बिलासपुर– सरकंडा क्षेत्र के खमतराई के मुरूम खदान में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। इनमें से एक शव मिल पाया है। दूसरे की तलाश की गई पर रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा। सुबह उसकी फिर से तलाश की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक चिंगराजपारा लक्ष्मी चौक निवासी गणेश चंद्राकर पिता शिव गोविंद 12वर्ष शुक्रवार की शाम अपने दोस्त चांटीडीह निवासी विशाल यादव पिता रतिराम यादव 17वर्ष व सचिन जायसवाल 16वर्ष चांटीडीह के साथ खमतराई के मुरुम खदान में नहाने गए थे। यहां तीनों नहा रहे थे। 

इसी दौरान गणेश व विशाल गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सचिन ने उन्हें बचाने की कोशिश की पर पानी अधिक होने के कारण सफल नहीं हो पाया। आसपास मौजूद लोगों ने मुरुम खदान में उतरकर तलाश की पर पता नहीं चल पाया।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को बुलाई। रात को गोताखोरों ने तलाश शुरू की। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद गणेश का शव तो मिल गया पर विशाल का पता नहीं चला। रात होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया। अब शनिवार की सुबह उसकी फिर से तलाश की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें