news-details

दो महिलाओं की निर्मम हत्या, लाश को पहाड़ के गड्ढे में छुपाने का प्रयास

रतनपुर इलाके में दो महिलाओं की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद शव को पहाड़ के गड्ढे में छुपाने का प्रयास किया गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आशंका जताई गई है की देह व्यापार की वजह से ये हत्या हुई है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगो ने सुचना दी की बाईपास रोड पर खैर खुंडी पहाड़ के दो महिलाओं का शव पड़ा है, जिनके सिर पर चोट के निशान है। जानकारी मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ वहां पहुचीं। एक महिला का शव जींस-कुर्ते में व दूसरी का साड़ी में मिला। जिनकी पहचान लाल खदान निवासी शोभा और दूसरी चिंगराजपारा निवासी अनिता के रूप में की गई। घटना स्थल से टॉर्च, कंबल बरामद हुआ है। फ़िरहाल हत्या का कारण अज्ञात है। लेकिन संदेह है कि देह व्यापार की वजह से यह घटना हुई है




अन्य सम्बंधित खबरें