news-details

महासमुंद : नव दंपतियों ने निहारी जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, बोले लग रहा मुख्यमंत्री स्वयं आशीर्वाद देने आ गए. वन विकास निगम अध्यक्ष और ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने भी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

नव दंपतियों ने जनसंपर्क की प्रदर्शनी देखने पहुँचे। प्रदर्शनी निहारने के बाद कहा कि यह जीवन में कभी नही भूलने वाला यादगार पल है। ताज़ा नव दम्पति जोड़े  जगन्नाथ श्रीमती पिंकी,  राजेंद्र दास, श्रीमती कल्पना मानिकपूरी और  अविनाश ग्वाल सरोजनी नंद त्वरित प्रक्रिया में कहा कि प्रदर्शनी देख कर लग रहा कि मुख्यमंत्री स्वयं उन्हें आशीर्वाद देने विवाह पंडाल में आ गए है।

जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी आज रविवार को ज़िले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम सांकरा में लगी। मौक़ा था मुख्यमंत्री कन्या वह कार्यक्रम का। इस विवाह कार्यक्रम में 40 जोड़े परिणत बंधन में बधने और विवाह की पूरी रस्म अदायगी के बाद तीन नव दंपतियों प्रदर्शनी देखने पहुँचे थे। जनसंपर्क अधिकारी  हेमनाथ सिदार ने नव दंपतियों को जनसंपर्क की मासिक पत्रिका सौंपी। सरोजनी नंद ने पुस्तक को उपयोगी बताया। एक अच्छी तस्वीर बिना कुछ कहे सब कुछ बया कर जाती है। तस्वीरों की इसी ताकत का इस्तेमाल राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग ने बखूबी किया है। शासन की योजनाओं को दूरदराज के गांवों तक पहुंचाने के लिए जिलों और विकासखंड मुख्यालयों तक फोटो-प्रदर्शनी के आयोजन किया जा रहा है। महासमुंद ज़िले में यह पाँचवीं छाया प्रदर्शनी है।
      

वही छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह और ज़िला पंचायत अध्यक्ष  उषा पटेल ने भी नव दंपतियों को आशीर्वाद देने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राज्य सरकार की योजनाओं और ज़िले में चल रहे विकास कार्यों के लगाए गए चित्रों की सराहना की। इसके साथ युवाओं ने भी प्रदर्शनी को निहारा और वितरत सामग्री को उपयोगी बताया। कहा कि हर विभाग की प्रदर्शनी उपयोगी होती है वह अपने विभाग की जानकारी देती है। लेकिन जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में शासन के सभी विभागों की जानकारी तो मिलती है ।इसके साथनि:शुल्क वितरित पुस्तकों में सभी योजनाओं की जानकारी होती है जो हम जैसे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बहुत लाभ दायक होती है ।


ज़िले में प्रदर्शनी का सिलसिला 2 मार्च से ग्राम खल्लारी, में से शुरू हुआ अब तक बरोंडाबाज़ार, तुसवा, बिरकोनी में आयोजित मुख्य मंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में और आज सांकरा ग्राम कन्या विवाह कार्यक्रम में प्रदर्शनी आयोजित की गयी है। छत्तीसगढ़ में विगत दो वर्षों में हुए विकास कार्यों, नवाचारों और शासन की लोक हितैषी नीतियों की जानकारी को लोगों द्वारा सराहा गया। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आदि योजना के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए है ।




अन्य सम्बंधित खबरें