तेन्दूकोना : पुरानी रंजिश को लेकर मेरे से उलझता है कहकर मारप... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : पुरानी रंजिश को लेकर मेरे से उलझता है कहकर मारपीट.

थाना तेन्दूकोना अंतर्गत ग्राम भुरकोनी देशी शराब भट्टी के पास पुरानी रंजिश को लेकर मेरे से उलझता है कहकर मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि केजूराम ठाकुर‍ 07 मार्च 2021 के करीबन 11:30 बजे ग्राम भुरकोनी देशी शराब भट्टी में शराब पीने आया था, जहाँ नंद लाल चक्रधारी दुकान के सामने शराब पी रहा था. इसी दौरान ग्राम शिकारीपाली के नरेश साहू पिता अर्जुन साहू ने केजूराम को पुरानी रंजिश पर मेरे से उलझता है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर पास में पड़े डण्डा को उठाकर उसके सिर मे मारपीट किया जिसे देखकर आस पास दुकान वाले नंद लाल चक्रधारी एवं अन्य लोगों ने बीच बचाव‍ किये.

वही नरेश साहू ने केजूराम को कहा कि आईंदा मेरे से उलझेगा तो जान से मारके खतम कर दुंगा. और यह कहते हुए वह वहां से चला गया. घटना को नंद लाल चक्रधारी एवं आस-पास के दुकान वालों ने देखा सुना है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें