अन्तर्राष्टीय महिला दिवस के मौके पर स्वच्छता दीदियों का किया... - CG Sandesh

अन्तर्राष्टीय महिला दिवस के मौके पर स्वच्छता दीदियों का किया गया सम्मान, स्वच्छता दीदियों के कार्य और जज्बे को मेरा सलाम, आत्माराम यादव

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नगर पंचायत प्रांगण पिथौरा में स्वच्छता दीदियों का सम्मान नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष आत्मा राम यादव, अनुविभागीय अधिकारी, राकेश कुमार गोलछा, नगर पंचायत CMO महेंद्र गुप्ता  एंव पार्षद गण के हाथों से श्री फल,  साल और उपयोग हेतु ग्लव्स,टोपी,सेनिटाइजर, तथा साड़ी प्रदान कर स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया. 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष आत्माराम ने कहा हमारे नगर पंचयात पिथौरा को स्वच्छ रखने एंव पिथौरा के जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में स्वच्छता दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान है. कोरोना काल जैसे विषम परिस्थिति में भी, स्वच्छता दीदियो ने लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर ,भूखे लोगो को भोजन उपलब्ध कराने जैसे महती योगदान दिया है, आप लोगो का रूप रेखा तैयार कर कार्य करने की शैली और अपनी टीम में एकता की भावना पिथौरा नगर पंचायत में प्रशंसा का विषय बना है, और मैं भी आपके कार्य करने की जज्बे को सलाम करता हूँ  और अंतराष्टीय महिला दिवस की आप सभी स्वच्छता दीदियों को हार्दिक शुभकामनाये देता हूं और आशा करता हूँ ,भविष्य में भी आप लोगो का इसी तरह से प्रयास और कार्य के माध्यम से पिथौरा नगर पंचायत को साथ मिला रहेगा. 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष आत्माराम यादव,अनुविभागीय अधिकारी  राकेश गोलछा , नगर पंचायत CMO महेंद्र गुप्ता, सहित पार्षद, खिरोद्र पटेल, पार्षद तरुण पांडे, पार्षद राजू सिन्हा,पार्षद लोकेश ध्रुव, पार्षद प्रेम राजा गौटिया, पप्पू सलूजा हरदीप कौर डॉली, पार्षद सागर निषाद,सहित नगर पंचायत के समस्त स्टाफ एंव बड़ी सँख्या स्वच्छता दीदी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें